ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अवकाश दिया जाए

जबलपुर-दर्पण। जागरूक खेल संघ एवं जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पूरे प्रदेष मे षिक्षा विभाग के नेतृत्व में हर जिले में व्यायाम निर्देषकों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं खेल प्रषिक्षित षिक्षकों के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन खेल षिविर लगाया जाएगा। जो कि मई माह के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होकर जून माह में समाप्त होगा। ऐसे में पूरे महिने छुट्टियों के दौरान इन खेल प्रषिक्षिकों के द्वारा स्कूली बच्चों को प्रषिक्षण दिया जाएगा। अतः नियमानुसार इन खेल प्रषिक्षकों को अर्जित अवकाष दिया जाना चाहिए। साथ ही बच्चों को खेल गतिविधियों में परांगत करने हेतु खेल प्रषिक्षकों को वे सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए जो अति आवष्यक हैं।
संघ ने आगे बताया कि पूरे महिने भर के ग्रीष्मकालीन अवकाष के दौरान जब कोई भी लोक सेवक शासकीय आदेष के तहत कार्य करता है तो उसे अर्जित अवकाष की पात्रता होती है ऐसे में यदि व्यायाम निर्देषक और उत्कृष्ट खिलाड़ी ग्रीष्मकालीन अवकाष के दौरान सुबह और शाम बच्चों को प्रषिक्षण देते हैं तो उन्हे अर्जित अवकाष दिया जाना चाहिए। ध्यान रहे कि शासनादेष के तहत बच्चों को प्रषिक्षण के दौरान प्रतिदिन प्राॅपर डाईड दिया जाना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
संगठन के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, धनराज पिल्ले, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, सुधीर अवधिया, हेमंत ठाकरे, राजकुमार यादव, स्टेनली नाॅबर्ट, शहीर मुमताज़, गुडविन चाल्र्स, स्टेनली नाॅबर्ट, शहीर मुमताज़, एनोस विक्टर, रऊफ खान, अफरोज खान, फिलिप अन्थोनी, सुधीर पावेल, प्रदीप पटेल, मनीष मिश्रा, संतोष चैरसिया, एस.बी.रजक, आर.पी.खनाल, अजय मिश्रा, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, गोपीषाह, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, रवि जैन, राॅबर्ट फ्रांसिस, आषाराम झारिया, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, वसीमुद्दीन, विनय रामजे, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, कादिर अहमद अंसारी, अनूप डाहट, मानसिंह आर्मो आदि ने कलेक्टर महोद्य से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन अवकाष के दौरान बच्चों को प्रषिक्षण देने वाले सभी व्यायाम निर्देषकों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अर्जित अवकाष दिया जाए।



