ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के साथ हितग्राहियों का गृहप्रवेश

जबलपुर दर्पण सिहोरा कुम्ही सतधारा* सिहोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम गोसलपुर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह के निर्देशानुसार हितग्राहियों के आवास पर पहुंच कर गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत सिहोरा सीईओ बसंत तिवारी, सहायक यंत्री जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। सिहोरा जनपद के अंतर्गत 60 ग्राम पंचायतें और 150 गांव सामिल है। इसमें करीब 1201 हितग्राहियों के घरों में अलग-अलग समय निर्धारित कर गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक समन्वयक अमर सिंह पटवा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2572 का टारगेट शासन से प्राप्त हुआ था। जिसमें 2079 आवास पूर्ण कर लिया गया। और करीब 7 वर्ष के अंदर सिहोरा के अंतर्गत ग्रामों मै 15315 आवास शासन के द्वारा स्वीकृत हुए थे। जिसमें 14398 आवास हितग्राहियों को गृह प्रवेश करा दिया गया। शेष बचे आवास बहुत जल्द पूर्ण करा लिया जावेगा। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, जनपद सदस्य धर्मेंद्र राजपूत, सुनीता शर्मा, सरपंच जितेंद्र गिरजा पालीवाल, सचिव प्रदीप यादव, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



