तत्वदर्सी संत रामपाल जी महाराज जी ने श्रीमतदेवीभागवत में बताए प्रमाण श्री ब्रह्मा, विष्णु व शिव जी की होती है जन्म मृत्यु

जबलपुर दर्पण | जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी के एक दिवसीय सत्संग का आयोजन बीते रविवार मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मझौली, सिहोरा व जबलपुर तहसील में किया गया। जिसका आयोजन एलईडी टीवी के माध्यम से उनके अनुयायियों द्वारा किया गया। जिसमें जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी ने अपने सद्ग्रन्थ शिवपुराण व देवीपुराण के तीसरे स्कन्ध से प्रमाण सहित बताया कि रजगुण ब्रह्मा, सतगुण विष्णु व तमगुण शिव जी का जन्म मृत्यु होता है। ये तीनों देवता अविनाशी नहीं हैं। बल्कि गीता अनुसार तो अविनाशी परमात्मा तो कोई अन्य है। जिसकी भक्ति करने से साधक का जन्म मृत्यु व वृद्धावस्था का कष्ट समाप्त हो जाता है। वहीं सत्संग को सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होंने सद्ग्रन्थों के प्रमाण देखकर सत्य आध्यात्मिक ज्ञान को ग्रहण किया सबसे बड़ी बात यह रही की संत जी के सभी अनुयाई न नशा करते हैं ना किसी प्रकार के नशे में सहयोग भी नही करते।



