कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्भागायुक्त को रक्त लिखित ज्ञापन सौंपा ।

जबलपुर दर्पण। – म॰प्र॰ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांड़ा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त संभागायुक्त श्री अरविंद यादव जी को रक्त से लिखित महात्तवपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें श्री राहुल गाँधी जी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने की माँग महामहिम राष्ट्रपति जी से की गई । इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं व प्रमुख रूप से विजय कांडा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अमर बलिदानियों की पार्टी है, देश की स्वतंत्रता के लिए कांग्रेसजनों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, आज देश में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुलेआम लोकतंत्र का हनन कर रही है, लोक सभा में सच बोलना आज अपराध हो गया है, लोक सभा में जब श्री राहुल गाँधी जी ने केंन्द्र सरकार की नाकामीयों को उजागर किया, जिसके डर के कारण केन्द्र सरकार के द्वारा उनकी लोक सभा से सदस्यता रद्द की गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। आज देश में आपातकाल जैसी स्थिति निर्मित हो गई है, विपक्ष को डराया धमकाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में अतिरिक्त संभागायुक्त श्री अरविंद यादव को महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांडा जी के खून से लिखा हुआ ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें माँग की गई कि, श्री राहुल गाँधी जी की लोक सभा सदस्यता पुनः बहाल की जाये । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांडा, राजेन्द्र चैधरी, सरोज कांडा, दीपक सिंह राजपूत, दलवीर सिंह जस्सल, राजेश सोनकर, रीतेश गुप्ता, अन्नू यादव, पिंकी ठाकुर, संजय वर्मा, अक्षय विनोदिया, अनूप सिंह ठाकुर, अशोक प्रजापति, दयावंत राव, दिलीप कुरील, उमाकांत चैकसे, विकास कनौजिया, साकिर कुरैशी, सुमन जैन, हुबी खान, राजकुमार जैन, संजय जैन, श्याम सौलंकी, गुड्डा गोटिया, अनिल गुप्ता, नाटी बाबा, सुरेश राय, संजय कैथवास, पप्पी वर्मा, अजय ठाकुर, श्रीराम, संतोष रजक, सुमित्रा गोटिया सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया ।



