जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधान मंत्री ने संग्राम सागर के पुनरुद्धार हेतु किये साँसद के नेतृत्व में किये श्रमदान कार्य हेतु की प्रशंसा

जबलपुर दर्पण । जबलपुर के ऐतिहासिक संग्राम सागर के पुनरुद्धार हेतु साँसद श्री राकेश सिंह की अगुवाई में किये गए श्रमदान कार्य की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी है।उल्लेखनीय है कि गौंडकालीन ऐतेहासिक संग्राम सागर तालाब जो वर्षों तक जीर्ण शीर्ण अवस्था मे था और चारो और अतिक्रमण एवँ गंदगी फैली हुई थी। इस तालाब की सफाई हेतु साँसद श्री राकेश सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 9 दिन तक कार्यसेवा करते हुए सफाई अभियान चलाया था और इसके पुनरुद्धार हेतु साँसद श्री सिंह के प्रयासों से पर्यटन के मेगा सर्किट मद से 1 करोड़ 52 लाख एवँ साँसद निधि से 30 लाख की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस संग्राम सागर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण 26 अप्रैल को किया जाना है इस हेतु विगत दिवस साँसद श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवँ अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया था और ट्वीट के माध्यम से पोस्ट की थी जिसे माननीय प्रधानमंत्री जी ने रीट्वीट करते हुए इस कार्य की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने साँसद राकेश सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा “जबलपुर के प्राचीन संग्राम सागर के पुनरुद्धार के लिए लोगो के श्रमदान का यह प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है।”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गई प्रशंसा पर साँसद श्री सिंह ने कहा कि संग्राम सागर के पुनरुद्धार हेतु किये गया हम सभी के श्रमदान को माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया, हम उनके आभारी हैं। समय- समय पर जल संरक्षण की दिशा में उनकी प्रेरणा व उनके द्वारा दिये गए मार्गदर्शन की दिशा में जबलपुर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।श्री सिंह ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी का यह आशीर्वाद इस दिशा मे कार्य करने हेतु हम सभी में प्रेरणा व ऊर्जा का संचार करने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88