जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर से नागपुर की दूरी लगभग 150 किमी कम होगी :- राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा में रीवा से इतवारी के बीच चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद इस ट्रेन के जबलपुर आगमन पर साँसद श्री राकेश सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ जनों ने ट्रेन का जोरदार स्वागत करते हुए जबलपुर -गोंदिया ब्रॉडगेज ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन के लिए हर्ष व्यक्त किया।जबलपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद राकेश सिंह के साथ ही विधायक अशोक रोहाणी,पूर्व मंत्री शरद जैन अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, डॉ स्वाति गोडबोले, राममूर्ति मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, संदीप जैन, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अश्विनी परांजपे, सोनू बचवानी, अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर शाम 4:20 पर ट्रेन के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए ट्रेन के चालक एवं परिचालक तथा यात्रियों का स्वागत किया।इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि लंबे संघर्षों फल अब मिलने जा रहा है और जबलपुर से गोंदिया तक बनाया गई ब्रॉडगेज लाइन पर यह दूसरी ट्रेन है सप्ताह में चार दिनजो रीवा से चलकर इतवारी तक जाएगी जिससे नागपुर जाने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी, इस सौगात के साथ रीवा जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मप्र को जो सौगाते दी है उसके लिए जबलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनने के बाद आवागमन के साधनों में इजाफा हुआ है और न सिर्फ वायुमार्ग, सड़कमार्ग बल्कि रेल मार्ग को भी सुगम और सुविधाजनक बनाया गया है आज रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प हो रहा है और इसी क्रम में जबलपुर के रेलवे स्टेशन के रीमडुलेशन के लिये केंद्र सरकार द्वारा 300 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और जल्द ही जबलपुर का स्टेशन विमानतल से भी सुंदर और आकर्षक बनेगा।उन्होंने जबलपुर स्टेशन के साथ ही पूरे मंडल में रेलवे के द्वारा किए जा रहे यात्री सुविधाओं के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि अब इस नई ट्रेन से जबलपुर से नागपुर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर कम हो गई है क्योंकि वर्तमान में जबलपुर से इटारसी मार्ग से नागपुर जाने पर 545 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था वहीं इस नई ट्रेन से नागपुर जाने पर नैनपुर, सिवनी छिंदवाड़ा, सौंसर स्टेशन जुड़ेंगे और दूरी भी सिर्फ 400 किलोमीटर की तय करनी होगी जिससे कि लोगों के काफी समय की बचत होगी।इस मौके पर कार्यक्रम को विधायक श्री रोहाणी ने संबोधित करते हुए रेलवे की विभिन्न उपलब्धियों का वर्णन किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमितोज वल्लभ ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अपने स्वागत उद्बोधन में जबलपुर मंडल के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का जानकारी दी।इस मौके पर गाड़ी के आते ही बड़ी संख्या में लोगों ने बैंड बाजा बजाकर हर्ष व्यक्त किया और गाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया।सांसद ने जनप्रतिनिधियों एवँ कार्यकर्ताओं के साथ की रेलयात्रा :- रीवा इतवारी ट्रेन की ट्रायल रन पर जबलपुर में ट्रेन के आते ही सांसद श्री राकेश सिंह तथा विधायक श्री अशोक रोहाणी ने स्टैंड से यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की इस मौके पर उन्होंने तुरंत 40 टिकटें खरीद कर पार्टी के 40 कार्यकर्ताओं के साथ सामान्य दर्जे के डिब्बे में बैठकर जबलपुर से ग्वारीघाट स्टेशन तक यात्रा करके ट्रेन में बैठे यात्रियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सुनील श्रीवास्तव, पंकज दुबे, जे पी श्रीवस्तव, मृत्युञ्जय कूमार, एस के प्यासी भी उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन एसीएम पंकज दुबे ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88