जेल विधिक सहायता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। केन्द्रीय जेल जबलपुर में माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशन में विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल को उप जेल अधीक्षक प्रशासन श्री मदन कमलेश द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गार्ड ऑफ आनर के साथ स्वागत किया गया। मान्नीय न्यायमूर्ति द्वारा सुभाष कक्ष में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की शयिका पर पुष्पांजली अर्पित कर वार्ड का अवलोकन किया गया एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को नमन किया गया। तदोपरांत मॉ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्यपीठ जबलपुर के क्षेत्रान्तर्गत सभी केन्द्रीय जेलों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरो वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अवलोकन एवं अन्य केन्द्रीय जेलों से शिविर के संबंध में चर्चा की गई की जाकर केन्द्रीय जेल जबलपुर के जेल चिकित्सालय में बृहद स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया। मान्नीय न्यायमूर्ति द्वारा केन्द्रीय जेल में पाकशाला का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण में श्री आलोक अवस्थी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर, श्री राजीव कर्महे सदस्य-सचिव मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, श्री मोहित दीवान रजिस्ट्रार/सचिव मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर, श्री मनोज कुमार सिंह अतिरिक्त-सचिव म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, श्री उमाशंकर अग्रवाल रजिस्ट्रार/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, सुश्री स्वप्न श्री सिंह उप सचिव मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर विशेष स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित रहे।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के अधिष्ठाता के आदेशानुसार जेल में पुरूष महिला बंदियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु कैम्प में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गायनेकॉलॉजी, साइकिएट्रिस्ट, रेडियोथैरेपी, नेत्र रोग, ई.एन.टी., चर्म रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, डेन्टल विभाग के 22 चिकित्सकों के द्वारा 384 पुरूष बंदी, 69 महिला बंदी तथा 04 बच्चों सहित कुल 457 का चैकप किया गया है।
इस अवसर पर जेल में बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन हुआ। विधिक सहायता शिविर में विशेष रूप से पैनल अधिवक्ता श्री रामप्रकाश पटेल एवं श्री रविन्द्र कुमार सैनी तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा सहयोग किया गया तथा लगभग 62 बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में बतलाया गया तथा 04 विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता दिलाये जाने की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक श्री मदन कमलेश, जेल चिकित्सक डॉ0 लक्ष्मण शाह, डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, उप जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय, श्रीमती रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह, श्री हिमांशु तिवारी, श्रीमती अंजू मिश्रा एवं जेल स्टाफ भी उपस्थित रहें।



