जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
समरसता सेवा संगठन द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कल

जबलपुर दर्पण। सामाजिक समरसता के परिपेक्ष्य में कल 27 अप्रेल गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती पर समरसता सेवा संगठन द्वारा महेश भवन गोपाल बाग दमोह नाका जबलपुर में एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह शाम 04:00 बजे आयोजित की गई है । विचार गोष्ठी में डॉ कौशल दुबे , डॉ बी आर अहिरवार , डॉ अखिलेश गुमास्ता जी विशेष रूप से अपने विचार रखेंगे । समरसता सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से उपस्थिति का आग्रह किया है ।



