28 को रमनगरा जलशोधन संयंत्र से सायंकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से रहेगी प्रभावित

जबलपुर दर्पण। नगर निगम जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को सीवर परियोजनांतर्गत तेवर में 29 एम.एल.डी. क्षमता के एस.टी.पी. के विद्युतीकरण कार्य के साथ-साथ रमनगरा वॉटर फिल्टर प्लांट में भी विद्युत उपकरणों के मरम्मत का कार्य किया जाना है। उक्त परिस्थिति को देखते हुए रमनगरा जलशोधन संयंत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण रमनगरा प्लांट से होने वाली जलप्रदाय सांयकालीन आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी वहां टेंकरों के माध्यम से नागरिकों को जलापूर्ति कराई जायेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू“, जल प्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य श्रीमति एकता गुप्ता एवं निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने खेद व्यक्त किया है।



