श्री नृसिंह प्राकट्योत्सव

जबलपुर दर्पण। गुरुवार 4 मई 2023 को वैसाख कृष्ण 14 को भगवान श्री हरि नरसिंह का प्राक्टयोत्सव नरसिंह पीठ नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा । इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम ” 3 व 4 मई को श्री नृसिंह भगवान का प्रातः पूजन, अभिषेक, सहस्त्रनामार्चन एवं श्री नृसिंह महामंत्र का जप आरती होगी । श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में भक्त वृंद श्री नृसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज जबलपुर में प्रात 8 बजे से सहस्त्रानाम अर्चन , षोडशोपचार पूजन अर्चन, महामंत्र, महाआरती भोग प्रसादी होगी। श्रींनरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार, सनातन धर्म महासभा जबलपुर ने सभी भक्तों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है ।



