कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय और पत्रकार भवन पर हमले के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

जबलपुर दर्पण । म॰प्र॰ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज कांग्रेसजनों ने मौन प्रदर्शन करते हुए म॰प्र॰ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महा सचिव श्री जे.पी. अग्रवाल एवं राज्य सभा सांसद श्री विवेक तन्खा जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया और यह बतला दिया कि हम गाँधी के सिपाही है और हिंसा का जवाब भी अहिंसा से देेकर आम जन मानस में यह संदेश दिया कि बजरंगदल वाले सनातन धर्म को बदनाम कर रहें है, महावीर बजरंगी के नाम का दुरउपयोग कर रहें है, इन संस्थाओं में सिवाए गुंडागर्दी के कुछ नहीं आता इनकी तोड़फोड़ की गतिविधि समाज विरोधी कृत्य जग जाहिर हो गया, आज अनकों कांग्रेस कार्यकर्ता गोरखपुर से इस रैली में उपस्थित हुए।मौन प्रतिकार रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांडा, राजेन्द्र चैधरी, सरोज कांडा, दीपक सिंह राजपूत, दलवीर सिंह जस्सल, रूपलाल यादव, रीतेश गुप्ता, अन्नू यादव, पिंकी ठाकुर, कमला चैहान, उषा महाजन, बलविंदर मान, भावना शर्मा, बीना परिहार, रेखा फ्रांसेस, तरन कश्यप, राधा गुप्ता, संजय वर्मा, अक्षय विनोदिया, अनूप सिंह ठाकुर, अशोक प्रजापति, दयावंत राव, दिलीप कुरील, उमाकांत चैकसे, विकास कनौजिया, साकिर कुरैशी, सुमन जैन, हुबी खान, राजकुमार जैन, संजय जैन, श्याम सौलंकी, गुड्डा गोटिया, अनिल गुप्ता, नाटी बाबा, सुरेश राय, अजय ठाकुर, श्रीराम, संतोष रजक, अरविंद एन्ड्रोस, डाॅ॰ अशोक राय, मनोज राजपूत सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



