जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वल्र्ड थैलेसीमिया डे को लेकर निकली जन जागरूकता रैली

प्रतिभागियों ने दिया रक्तदान व थैलेसीमिया की बीमारी के ज्ञान का संदेश

जबलपुर दर्पण । आज वल्र्ड थैलेसीमिया डे है, जिसके पीडि़तों की संख्या लगातार समाज में बढ़ती ही जा रही है, इस बीमारी के कारण परिजनों को हर दिन खून के लिए खून के आंसू रोना पड़ रहा है, थैलेसीमिया पीडि़तों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं की अगर मानी जाए तो जबलपुर जिले के अंतर्गत करीब 300 से अधिक मरीज थैलेसीमिया से पीडि़त हैं, जिनको हर माह ब्लड की आवश्यकता होती है, तब जाकर उनका जीवन चल पाता है।विशेषज्ञों के अनुसार माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है, जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है। इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है, जिसके कारण पीडि़त को हर माह खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इस रोग का फि लहाल में कोई ईलाज नहीं है, हीमोग्लोबीन दो तरह के प्रोटीन से बनता है, अल्फा ग्लोबिन और बीटा ग्लोबिन, थैलीसीमिया इन प्रोटीन में ग्लोबिन निर्माण की प्रक्रिया में खराबी होने से होता है। जिसके कारण लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से नष्ट होती हैं। रक्त की भारी कमी होने के कारण रोगी के शरीर में बार-बार रक्त चढ़ाना पड़ता है। रक्त की कमी से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है एवं बार.बार रक्त चढ़ाने के कारण रोगी के शरीर में अतिरिक्त लौह तत्व जमा होने लगता है, जो हृदय, यकृत और फेफड़ों में पहुंचकर प्राणघातक बनता जाता है। इस वजह से उनका जीवन सामान्य व्यक्तियों की तरह नहीं होता है और वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं।8 मई विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर वन्देमातरम चौक सिविक सेन्टर में विशाल मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को शाम 5 बजे से पुरूस्क ार वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नाटक, थैलेसीमिया व रक्तदान पर जन जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि और समाजसेवी आदि शामिल होंगे। इस दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरूस्कार व प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में गिफ्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88