मजदूर श्रमिक वर्ग हर समाज हर अर्थव्यवस्था का आधार

जबलपुर दर्पण । मजदूर दिवस
“”मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं ;
यह कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूं
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं” मजदूर दिवस 1 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है यही वह लोग हैं जो देश की बुनियाद को चुपचाप मजबूत करते हैं मजदूर श्रमिक वर्ग हर समाज हर अर्थव्यवस्था का आधार होता है यही वजह है कि इस दिन ना केवल सम्मान करके उनको धन्यवाद दिया जाता है बल्कि उनके अधिकारों के लिए भी आवाज को मुखर किया जाता है आज उन्हीं मेहनतकश लोगों के सम्मान में हमारे वी शाइन फाउंडेशन एनजीओ के सदस्यों द्वारा इनको ग्वारीघाट में चाय बांटी गई । जिसमे विभा तिवारी। यह नमीता शर्मा । चेतना मुवेल। अनीता सुमन । उषा तोमर । सुशीला वामने का सहयोग रहा। यह वी शाइन फाउंडेशन के अध्यक्षा वैशाली धारिया जी के मार्गदर्शन में किया गया।



