बॉलीवुड दर्पण

हमारी शादी के साथ-साथ आप सभी मेरी सुहागरात में भी आइए …राखी सावंत

जीत मुंबई। वी.पी फिल्म्स के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म एवम आनंद राउत द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म “वेलकम वेडिंग” का टीजर और पोस्टर मुंबई में लॉन्च किया गया जिसमें राजपाल यादव, दर्शन समेत फिल्म के सभी कलाकार लॉन्चिंग समारोह में मौजूद रहे। दर्शन जारीवाला , अरुण बख्शी, गायक जावेद अली, पलक मुच्छल, ममता शर्मा और निर्देशक आनंद राउत समेत सिनेमा जगत के कई मशहूर कलाकारों भी शामिल हुए । इस मौके पर राखी सावंत तो नजर नहीं आईं लेकिन एक वीडियो मैसेज के जरिए पूरी टीम और मीडिया को संबोधित किया। राखी ने बताया कि वह मुंबई आना चाहती थी लेकिन महाराष्ट्र प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने के कारण वह अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं आ पाई । राखी सावंत ने यह भी कहा की प्रसाशन का सहयोग न मिल पाने के कारण आज मैं अपने देश से दूर हूं लेकिन यह वीडियो संदेश मेरी बात सरकार तक जरूर पहुंचाएगा । राखी ने फिल्म के निर्माता विकास प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद, विकास नायक और निर्देशक आनंद राउत समेत सभी को अपने अंदाज में धन्यवाद दिया जिसमें राजपाल यादव और पूरी टीम को भी बधाई दी। आनंद राउत ने बताया कि भले ही राखी सावंत इस कार्यक्रम में नहीं आ पाई लेकिन वह हमेशा सबके साथ हैं, फिल्म का टीजर और पोस्टर राजपाल यादव ने रिलीज किया , राजपाल यादव ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा बेस्ड फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी. और फिल्म मार्च में पूरे भारत में एक साथ रिलीज होगी. इस फिल्म में मेरी भी बेहतरीन भूमिका है जो दर्शकों को खूब हंसाएगी. फिलहाल फिल्म निर्देशक आनंद राउत हमें काफी बेहतर रिजल्ट दे रहे हैं. निर्देशक आनंद राउत का कहना है कि यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे हर कोई एक साथ देखना चाहेगा, फिल्म के नाम से आप कह उठेंगे कि फिल्म में शादी को खास अंदाज में दिखाया गया है और इसमें अच्छी केमिस्ट्री दिखाई जा रही है। निर्माता विकास प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद और विकास नायक कहते हैं कि यह फिल्म हमने काफी मेहनत से बनायी है. अगर दर्शनकों से अपार प्यार मिला तो हमारी मेहनत सफल हो जायेगगी।’ अन्य कलाकारों में अरुण बख्शी, राजू खेर, साहिल कोली, कोमल झा और दादीजी नजर आएंगी। फिल्म के प्रचार-प्रसार का जिम्मा सुशीलाजीत साहनी जीत पेज 1 और 70एम.एम एंटरटेनमेंट को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88