मुख्यमंत्री जनसेवा के अंतर्गत भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न।

जबलपुर दर्पण । भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार भाजपा जबलपुर संभागीय कार्यालय रानीताल में जबलपुर ग्रामीण भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बाबू ठाकुर द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित किया। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जबलपुर संभाग प्रभारी दीपक नाहर ने बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के पधाधिकारियो को संबोधित करते हुए बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। वहीं, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में अब नागरिकों के सपने पूरे हो रहे हैं। आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के जनकल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर बंटाढार युग का सच और भाजपा की विकास गाथा लोगों को बताएंगे।भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल ने जबलपुर जिले के सभी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “अबकी बार – दो सौ पार” के ध्येय के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोटशेयर हासिल करने का संकल्प लें। बैठक के दौरान भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवनियुक होने पर आदेश पटेल को जबलपुर ग्रामीण भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों ने ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पटेल,प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बाबू ठाकुर,अनंत पांडे,देवेंद्र पटेल,अखिल दीक्षित,निखिल ठाकुर,आदर्श ठाकुर,सत्यम पटेल,एवं समस्त प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मंडल संयोजक,मौजूद रहे।



