जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नियमितीकरण की बाँट जोहते देवेभो, संविदा और कार्यभारित कर्मचारी

जबलपुर दर्पण । कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि चुनावी वर्ष होने के कारण प्रदेश के लाखों लोकसेवकों की सरकार से आशाएं बढ़ गयीं हैं। समस्त लोकसेवक आस लगाये बैठे हैं,कि कम से कम सरकार उन मांगों को तो जरूर पूरा करेगी जिससे प्रत्येक लोकसेवक के परिवार का हर सदस्य प्रभावित होता है।मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि प्रदेश में 52 विभाग हैँ,जिनके प्रत्येक जिले तथा उनकी तहसीलों में सैकड़ों कार्यालय एवं उप कार्यालय हैँ जिनमें लाखों की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी पदस्थ तथा कार्यरत हैँ।इन लाखों कर्मचारियों में पद एकरूपता नहीं हैँ जैसे स्थायी,अस्थायी,कार्यभारित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, आउट सौर्स कर्मी, कलेक्टर रेट पर दिहाड़ी कर्मी जो अनेक वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि विभिन्न विभागों के अस्थायी, संविदा, कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल हैँ। स्थायीकरण प्रक्रिया विगत कई वर्षों से नहीं हुई हैँ,ना ही स्थायीकरण/नियमितीकरण के आदेश जारी हुए हैँ। इन कर्मचारियों क़ो अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी हैँ।मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, संजय उपाध्याय,माधव पाण्डेय,शैलेश पंड्या, रवि विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, बैजनाथ यादव,पंकज हल्दकार,देवेंद्र राजपूत,कमलेश दुबे, विशाल सिंह,देव सिंह भवेदी,जी आर झारिया, सुरेंद्र परसते,निरंद सिंह, ऋषि पाठक, भास्कर गुप्ता, दुर्गेश खातरकर, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, आदेश विश्वकर्मा, देवराज सिंह, आकाश भील, नितिन तिवारी, धर्मेंद्र परिहार, अरविन्द विश्वकर्मा,विष्णु झारिया, अफ़रोज़ खान, रवि केवट, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, धनराज पिल्लै, अंजनी उपाध्याय,मोदित रजक, जीतेन्द्र रजक, डेलन सिंह, राशिद अली, विश्वनाथ सिंह, चंद्रभान साहू, इमरत सेन, आसाराम झारिया, समर सिंह,ब्रजवती आर्मो,राजेश्वरी दुबे,अर्चना भट्ट,सुमिता इंगले, प्रेमवती सोयाम,अम्बिका हँतिमारे,रेनू बुनकर, भागीरथ परसते, पूर्णिमा बेन, योगिता नंदेश्वर, गीता कोल,पवन सोयाम,अजय श्रीपाल, मदन पांन्द्रो,रामदयाल उइके,रामकिशोर इपाचे,अमर सिंह उइके,दसरथ मरावी,राजेंद्र प्रधान,भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू,राकेश मून, जागृति मालवीय,रश्मि सोनी, सपना रजक, रंजना सूर्यवंशी, ज्योति दीक्षित, सावित्री झारिया, शकुन पुत्ते,संध्या चौरे, वंदना गिरदोनिया,शायदा खान, संगीता बिसेन,पुष्पा रघुवंशी,रवि विश्वकर्मा,सुधीर गौर, सतीश खरे, मनोज कोल,रौशनी महोबिया, दीपशिखा श्रीवास, प्रभा यादव,चंद्रकली, सरिता सहाय, संतोष चौरसिया, संतोष श्रीवास्तव,इत्यादि ने शासन से शीघ्र -अतिशीघ्र इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88