जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सभी गाड़ियों के स्टापेज के साथ भेड़ाघाट स्टेशन का हो विकास

जबलपुर दर्पण । महर्षि भृगु क्षेत्र विकास समिति द्वारा केंद्रीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कैलाश वर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है की अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट स्टेशन का विकास करने के साथ ही यहां सभी ट्रेनों का स्टापेज रखा जाय।महर्षि भृगु क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी ने बताया की मां नर्मदा की मनमोहक वादियों और मार्बल रॉक्स के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट की दूरी जबलपुर शहर से लगभग 21 किलोमीटर है। जबकि भेड़ाघाट स्टेशन से मात्र 02 किलोमीटर ही है। परंतु यहां पर अभी सिर्फ 2 पैसेंजर ट्रेनों का ही स्टापेज है। जिससे पर्यटकों को जबलपुर से निजी वाहनों द्वारा यहां आना पड़ता है। जो की काफी असुविधाजनक होता है।। इस स्टेशन में सभी ट्रेनों का स्टापेज रखने के साथ ही इस स्टेशन का विकास और यात्री सुविधाओं में वृद्धि कर दिए जाने से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी बल्कि पर्यटन उद्योग व सम्पूर्ण भेड़ाघाट क्षेत्र के विकास के साथ ही रोजगार के अवसर तथा रेलवे की आय में भी आशातीत वृद्धि होगी। भृगु तपोस्थली के व्यवस्थापक जीवेश पांडे ने बताया की भेड़ाघाट स्टेशन का विकास रेलवे और पर्यटन विभाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
इस अवसर पर रामायण प्रसाद चौबे,सचिन अवस्थी,संजय अय्यर,अनुराग व्यास, सुमन शर्मा,विनीता पगारे,मधुबाला शर्मा,गणेश विश्वकर्मा ,सुमित प्यासी, राजेन्द्र तिवारी,सचिन पटेल ,श्रीराम प्यासी,सन्तोष पटेल, अनुराग त्रिवेदी व अभय प्यासी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88