जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भरे सिलेण्डर से लापरवाही पूर्वक नोजल की सहायता से खाली गैस सिलेण्डर में गैस रिफ्लिंग करते आरोपी रंगे हाथ पकडा

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर के मार्गदर्शन में थाना संजीवनी नगर पुलिस द्वारा भरे सिलेण्डर से लापरवाही पूर्वक नोजल की सहायता से खाली गैस सिलेण्डर में गैस रिफ्लिंग करते आरोपी रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री के.के. ब्रम्हे ने बताया कि आज दिनंाक 29-5-23 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सर्वेन्ट क्वाटर के सामने रोड किनारे एक व्यक्ति अपने लोडिंग आटो में गैस टंकी रखकर नोजल की सहायाता से खाली टंकी में भरी हुयी टंकियों से गैस भर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति अपने लोडिंग आटो क्रमांक एमपी 20 एल ए 6602 में गैस सिलेण्डर लिये हुये खड़ा था एवं लोडिंग आटो के पीछे छिपकर एक टंकी से दूसरी टंकी में नोजल पाईप से गैस भर रहा था जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील कुशवाहा उम्र 48 वर्ष निवासी गणेश मंडपम के पीछे लार्डगंज बताया , आरोपी के कब्जे से 28 नग भारत गैस कम्पनी के सिलेण्डर भरे हुये, 1 लोहे का नोजल, 1 स्प्रिंग तराजू एवं लोडिंग आटो क्रमांक एमपी 20 एल ए 6602 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 285 भादवि तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:- भरे सिलेण्डर से लापरवाही पूर्वक नोजल की सहायता से खाली गैस सिलेण्डर में गैस रिफ्लिंग करते आरोपी रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक सचिन वर्मा, आरक्षक अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88