जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कार्यलयीन स्टाफ के साथ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साफ सफाई

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा समस्त थाना/कार्यालयों को साफ सफाई तथा थानों में जप्त माल एवं वाहनों को व्यवस्थित तरीके से रखे जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शहर एवं देहात थाना प्रभारियों के द्वारा थानों की साफ सफाई स्टाफ के साथ मिलकर की गयी, साथ ही थाने में जप्त माल एवं वाहनों को व्यवस्थित रखवाया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह , रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य तथा कार्यलयीन स्टाफ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कार्यालय के आसपास श्रमदान करते हुये साफ-सफाई की गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा कहा गया कि कई बार हम छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज करते हैं जिसके चलते साफ सफाई जैसी महत्वपूर्ण चीज भी इग्नोर हो जाती है, जिससे नाना प्रकार की बीमारियॉ फैलती है। साफ सफाई रखने से निश्चित ही हमारे अधिकारी/कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे, और अच्छी ड्यूटी करेंगंे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88