संत अंतोनी की भक्ति का वार्षिक महोत्सव ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ
जबलपुर दर्पण । पेंटी नाका सदर स्थित संत पीटर एवं पॉल महा गिरजाघर के प्रांगण में स्थित संत अंतोनी के तीर्थ स्थल में संत अंतोनी की भक्ति का वार्षिक महोत्सव ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ इस अवसर पर पल्ली पुरोहित श्रद्धेय फादर थामस कुन्नेल ने फादर अलायसिस सालिन के सहयोग से पवित्र मिस्सा बलिदान किया l जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर संत अंतोनी की मध्यस्थता से प्रभु यीशु मसीह की आशीष प्राप्त किया l संत अंतोनी विश्वास के सूरवीर विषय पर फादर थामस ने प्रवचन दिया एवं उनके चमत्कारों के बारे में बताया l
दिनांक 4/6/ 2023 से 12/ 6/ 2023 तक प्रतिदिन संध्या 06.00 बजे माला विनती, संत अंतोनी के चमत्कारों पर प्रकाश डाला जाएगा और नवीना प्रार्थना के पश्चात मिस्सा बलिदान धर्मगुरुओं के द्वारा चढ़ाया जाएगा , एवं 13/ 6/ 2023 को संत अंतोनी का महापर्व मनाया जाएगा l जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, क्रिस्टोफर नरोना, एंथोनी, फ्रांसिस अंथोनी, हैरिस नथानियल, लॉरेंस मार्टिन, एनोस विक्टर, विवियन मार्टिन , सुधीर पावेल, पीटर सावलकर, राजू फ्रांसिस, फिलिप अंथोनी ,गुडविन चार्ल्स , क्लेमेंट पायस ,स्टीफन कुरपति, विनीता फ्रांसिस, विक्टोरिया दास, लॉरेंस मेसी, एग्नेश अंथोनी, जॉन बॉस्को , फेलिक्स बरला , जे डी राज, जेरोम मार्टिन, जूसिया फर्नांडिस, अनीता कश्यप, डेजी डेनियल, फ्लोरी वर्धाचारी, जेरोम फिलिप , रिंकू पीटर, अल्फ्रेड एंब्रोस , आनंद राज एंथोनी, रवी फ्रांसिस, मनोज एंथोनी, सुनील रिचर्ड्सन, लियो, विवेक आदि ने विश्वासियो से भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु की आशीष प्राप्त करने की अपील की हैl



