जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संत कबीर दास जयंती समारोह समिति जबलपुर द्वारा कबीर साहेब की 626 वीं जयंती का आयोजन को आगा चौक में
जबलपुर दर्पण । झारिया मेहरा समाज की इकाई संत कबीर दास जयंती समारोह समिति जबलपुर के तत्वाधान में दिनांक 4 जून 2023 को संत कबीर साहेब की 626 वीं जयंती का आयोजन श्री संतोष झारिया के निवास स्थान आगा चौक जबलपुर में सायं 5:00 बजे से आयोजित है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रिंकू बिज, नगर निगम अध्यक्ष होंगे। पूजा अर्चन और प्रवचन गुरु श्री कमल साहेब जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एन.पी झारिया द्वारा की जायेगी।
कार्यक्रम में पहुंचने की अपील संत कबीर दास जयंती समारोह समिति के संयोजकगण गणेश सिंह झारिया ,अजय झारिया, संतोष झारिया, मथुरा प्रसाद झारिया, भगवत झारिया, श्रीमती राधा झारिया, श्रीमती आरती झारिया, भीकम झारिया, देवेंद्र झारिया, देवा झारिया, राकेश झारिया, राजकुमार झारिया, नरेन्द्र झारिया, डा. सत्येन्द्र ब्यौहार, सेवाराम झारिया , हरि मेहरा आदि ने समस्त कबीरपंथीयों, सामाजिक बंधुओं से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है ।



