साकेत वासी महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री जी को पुण्य पुण्यतिथि समारोह में भक्तों ने किया स्मरण

जबलपुर दर्पण । गुरु भक्तों को भवसागर से पार लगाते हैं , संस्कारधानी जबलपुर को धर्म धानी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया, गौ गीता और नर्मदा मैया के सेवा की अलख जगाने के साथ स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री जी ने सनातन संस्कृति के जागरण में सर्वस्व समर्पित किया । संपूर्ण जगत में संस्कारधानी के मंगल की कामना के लिए देशाटन करते हुए नर्मदा तट पर धर्म ध्वजा को स्थापित किया । गुरु के दर्शन मात्र से सांसारिक जीवन के दुखों को भूलकर नव ऊर्जा मिलती है । नरसिंह पीठ निरंतर ऋषि गुरु परापंरा अनवरत प्रवाहमान है । जबलपुर की धरा धाम में अनेकानेक संत महात्माओं का प्रादुर्भाव हुआ ।
श्री नरसिंह मन्दिर में परम पूज्य, महा तपस्वी,ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर दादा गुरु स्वामी श्री राम चंद्र जी शास्त्री जी की पावन पुण्य तिथि पर हवन पूजन व भंडारा महाप्रसाद के अवसर पर पूज्य नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह दास जी ने कहे ।
परम पूज्य साकेत वासी महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूजन अर्चन ब्रम्हर्षि रामबहादुर जी महाराज, स्वामी रामराजाचार्य जी, स्वामी प्रकाशानंद, आचार्य अनूप देव शास्त्री, स्वामी बालक दास,
स्वामी मनीषा नंद, साध्वी शोभा दीदी, आचार्य वासुदेव शास्त्री, पं रोहित दुबे, आचार्य राम फल शास्त्री, आचार्य संतोष शास्त्री, ने संपन्न कराया ।
नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार के अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, डॉ हितेश अग्रवाल, मुन्ना पांडे,ईश्वरी प्रसाद , राजेन्द्र प्यासी, नीरज मिश्रा, पप्पन मिश्रा,संजय यादव, डा रमेश बसेडिया,राजेन्द्र यादव,विष्णु पटेल ,जगदीश साहू, जीवन आनंद, डा संदीप मिश्रा, विध्येश भापकर, लोकराम कोरी, रामजी अग्रवाल, के के बस्सी,अजय तिवारी, राजेश नेमा,
सनातन महिला मंडल की पूनम साहनी, इंदुलेखा प्यासी, संध्या दुबे, कृष्णा यादव,नितेश अग्रवाल,प्रियांशु, हिमांशु,गीता पांडे,शरद काबरा, आनंद चौबे, मनोज शर्मा, राकेश पटेल, शिवकली मालवीय।

