जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत कबीर दास जी महाराज की 626 वी जयंती का आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत कबीर दास जी महाराज समारोह समिति जबलपुर के तत्वाधान में दिनांक 4 जून 2023 को संत कबीरदास जी की 626 वी जयंती का सफल आयोजन श्री संतोष झारिया के निवास स्थान आगा चौक जबलपुर मैं संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर कैंट क्षेत्र के विधायक श्री अशोक रोहाणी जी थे। अतिथि द्वय श्री रिंकू विज नगर निगम अध्यक्ष और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जबलपुर अध्यक्ष शिवा चौधरी थे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री निशान्त झारिया पार्षद रांझी और संदीप जैन समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एन पी झारिया ने की। कार्यक्रम में अतिथियों ने संत कबीरदास जी द्वारा बताए मार्गों पर चलने की बात की और अतिथियों ने बताया कि कबीर दास जी ने आज जो हो रहा है उसकी परिकल्पना 600 वर्ष पूर्व ही कर दी थी ।

समाज की ओर से वक्ता डॉ.भगवत झारिया ने अपने विचार रखते हुए कबीर दास जी के दोहे जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान, मोल करो तलवार का पड़ी रहन दो म्यान पर व्याख्यान देते हुए कहा कि ज्ञान ही सर्वोपरि है ज्ञान देने वाला व्यक्ति किसी भी जाति या समाज का हो सकता है। इस अवसर पर समिति सदस्यों की ओर से समस्त अतिथियों का शाल श्रीफल देकर और पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया गया। समिति के संयोजकगण गणेश सिंह झारिया , अजय झारिया , संतोष झारिया, मथुरा प्रसाद झारिया, भगवत झारिया,वृंदावन झारिया सीएल झारिया, देवेंद्र झारिया ,भीकम झारिया,टी एस पंवार ,राजकुमार झारिया मुकेश झारिया, श्रीमती राधा झारिया, श्रीमती आरती झारिया,महेंद्र सिंह झारिया, मुन्नुलाल झारिया, हरि मेहरा, उपस्थित हुए।तथा विभिन्न समितियों की ओर प्रकाशचंद हल्दकार, रामप्रसाद हल्दकार, सुखदीन कटारे, बाबूलाल रैकवार, वैद्यनाथ पटेल,मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अजय झारिया और आभार प्रकट श्री संतोष झारिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88