सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ व महाकौशल क्षेत्रीय समिति जबलपुर की बैठक

जबलपुर दर्पण। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, महाकौशल क्षेत्रीय समिति जबलपुर की बैठक निरीक्षण भवन बरगी हिल्स जबलपुर में भारत रत्न इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की गई, बैठक के मुख्य अतिथि इं.उमेश दुबे, वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष भोपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी.आर पी चौबे क्षेत्रीय अध्यक्ष जबलपुर एवं इं.पी एस परिहार, इं.आर पी रघुवंशी, इं.पी सी जैन, विशिष्ट अतिथि रहे। बैठक में संघ के प्रांतीय पदाधिकारी इं.उमाकांत गौतम, उप प्रांताध्यक्ष, इं.एसआर बिलथरिया विशेष आमंत्रित सदस्य का स्वागत किया गया ।सेवानिवृत्त डिप्लोमा संघ महाकौशल क्षेत्रीय समिति जबलपुर के इं.आरपी चौबे अध्यक्ष, इं.एसके जैन सचिव, इं.डीके साहू कोषाध्यक्ष, इं.आनंद कुमार शुक्ला, इं.माधव प्रसाद उपाध्याय, इं.राकेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं.एनएच सिद्दकी, इं.केएस ठाकुर, इं .पीएल कुर्मी सह सचिव, इं. डीके गुप्ता, इं.एए अंसारी, इं.सीके भटनागर संगठक, इं.एमएम दुबे, इं.बी.डी.साहू , इं.आरके यादव, इं.एसपी दीक्षित, इं. ए के चतुर्वेदी, इं. डी के जैन, इं.व्ही के नेमा, कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया।बैठक के आयोजन के जिला समिति जबलपुर के अध्यक्ष इं. जीपी विश्वकर्मा, इं. सतीश राय सचिव, इं. भानु प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, इं. एसके खरे, इं. पीएम नंदगिरीकर, इं. पीके सिंह उपाध्यक्ष, इं. एलएम रायजादा, इं. सुरेश चौकसे, इं. पी एल स्वर्णकार, इं. सीएस दवे, इं.व्ही के साहू का विशेष सहयोग रहा ।बैठक में लोग निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदाघाटी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग जिला जबलपुर, कटनी नरसिंहपुर, मण्डला, डिण्डौरी के सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर सम्मलित हुए । संघ के सदस्यों ने पेंशनर्स की न्यायोचित लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मप्र शासन से अपील की है। केंद्र के समान 42प्रतिशत महंगाई राहत, केन्द्र के समान चिकित्सा सुविधा, मप्र, छग राज्य पुनर्गठन की धारा 49(6) शीघ्र समाप्त की जाए, छटवें एवं सातवें वेतनमान का एरियर्स शीघ्र दिया जाए,30 जून को सेवा निवृत्त पेंशनर्स को सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वेतन वृद्धि लगाकर पेंशन का निर्धारण किया जाए ।मप्र शासन के मुखिया बहुत ही संवेदनशील है सब का साथ सबका विकास, सबका विश्वास की विचारधारा के साथ बच्चों, बच्चियों, बहिनों, गरीबों, वृद्ध किसानों सभी का ध्यान रखते है पर वृद्ध पेंशनर्स की ओर आपका ध्यान अभी तक नहीं गया, शीघ्र ही पेंशनर्स की न्यायोचित मांगों पर विचार करने हेतु निवेदन हे। मप्र राज्य के समस्त पेंशनर्स मांगे पूर्ण न होने की स्थिति में संयुक्त रुप से आंदोलन की राज पर जा रहे हैं ।



