कांग्रेस परिवार मनाएगी शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

जबलपुर दर्पण। शहीद बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जबलपुर जिला शहर/ ग्रामीण कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल द्वारा जबलपुर आधारताल स्थित शहीद बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के समक्ष प्रातः 10:30 बजे पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में जबलपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जबलपुर नगर निगम महापौर माननीय जगत बहादुर सिंह जी “अन्नू” एवं कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी, व मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव पंडित श्री सतीश तिवारी तथा संजोयक, संस्कार कांवड़ यात्रा समिति जबलपुर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माजसेवी शिव यादव जी इन सभी के उपस्थिति में कार्यक्रम किया जाएगा… अतः आप सभी सेवादल साथियों से तथा समस्त कांग्रेस जनों से राजेंद्र मिश्रा शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी यंग ब्रिगेड अध्यक्ष यतेंद्र सोनी महासचिव एवं प्रवक्ता जितेंद्र यादव विवेक आदि ने कार्यक्रम स्थल में समय पर उपस्थिति की अपील किया है,,



