मोदी जी के 9 वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू किया जनसम्पर्क अभियान

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में लोकसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही जबलपुर लोकसभा के 2132 बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी हैं। बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पेरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रेजाइल फाइब’ से ‘टॉप फाइव की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार अपनी विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनुसनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है।पहले योजनाएं कागजों की धूल फाफती रहती थी। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हूं तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुँच पाते है। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रूपये भेजे जाते है तो 100 रूपये पहुचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुँचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेडियां तोड़ी है। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे है। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है।बीते 9 वर्षों मे देश में लगभग 48 करोड़ और लोकसभा में 10 लाख 53 हजार 432 लोगों के जन-धन एकाउंट खोले एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 2 लाख 15 हजार 272 से अधिक लोगो को ऋण प्राप्त हुआ हैं।



