प्रियंका वाड्रा के आगमन पर कांग्रेस ने किया तिरंगे का अपमान

भाजयुमो ने किया कांग्रेस का पुतला दहन
जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन मालवीय चौक में किया गया! कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्री मति प्रियंका वाड्रा के आगमन पर जबलपुर में फ्लेक्स और बैनर लगाकर उनके स्वागत की तैयारी कांग्रेस द्वारा की गई थी परंतु बहुत सारी जगह बैनरों में तिरंगे की प्रतिकृति वो भी उल्टी और प्रियंका वाड्रा के पैरों के नीचे लगाकर एवं सभा स्थल पर देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को कचरे की भांति फेंका गया जिसके ऊपर से लोग निकल रहे थे कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने की कोशिश की गई जिसके विरोध फलस्वरूप भाजयुमो जबलपुर द्वारा कांग्रेस और उसके नेताओं का पुतला दहन करके अपना विरोध प्रकट किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि यह एक अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय घटना है कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसी गलती क्यों की गई है ये उनको स्पष्ट करना चाहिए,अगर ऐसी गलती किसी और देश में होती तो पूरे देश में अराजकता का माहौल बन जाता , कांग्रेस को और उसके नेताओं को इसके लिए देश वासियों माफी मांगना चाहिए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से की कार्य देश का अपमान करना रहा है जब जहां जैसा मंच और मौका मिलता है कांग्रेस देश के अपमान करने से कभी नही चूकती!! इनके एक राष्ट्रीय नेता विदेश में जाकर देश का अपमान करने का कार्य करते हैं और सदैव देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं तो वहीं उनकी बहन श्री मती वाड्रा जबलपुर में तिरंगे के अपमान वाले बैनर पूरे शहर में लगवा रही हैं इनको शर्म आना चाहिए कि अपने देश के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े स्वरूप को उल्टा और पैरों के नीचे लगाकर अपमान कर रही हैं एवं सभा स्थल पर तिरंगा जमीन में पड़ा रहा जिसके ऊपर से लोग निकल कर जा रहे थे भाजयुमो जबलपुर कल इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा, इनको अपने इस कुकृत्य के लिए देशवासियों से माफी मांगना चाहिए।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू,भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,भाजपा उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रभारी पंकज दुबे ,हरीश ठाकुर,ईशान नायक,अर्णव तिवारी,राहुल कपूर,शुभम अरिहंत,श्री कांत वर्मा,रविंद्र तिवारी, शरद विश्वकर्मा, अंकित फ्रांसिस,अनिकेत रावत,अंकित पाठक,अर्पित दुबे,आर्यन मिश्रा,गौरव मांझी,शिवा रैकवार,आयुष सिंह,शुभम रजक, हर्षित राय,आकाश रजक,पीयूष समदरिया,अभिषेक सराफ,वैभव चौरसिया,वरुण सिंह,निक्की रजक, राज रजक,राज भटनागर,आशु रजक, रोहन वैद्य,अतुल जैन,अमरनाथ मिश्रा,विपिन अग्रहरि,पुष्पराज पटेल,अविनाश शर्मा,पर्व अग्रवाल, साहिल समुंद्रे,सजल विश्नोई,अंशु गुप्ता, करण चंदेल, मुईन खान,प्रेम विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी पुष्पराज पटेल,शानू दुबे, योगेश शर्मा, मोंटी रैकवार ,अंकित पांडे,प्रखर चौबे, अविनाश जैन,देवल मिश्रा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



