जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की हीला-हवाली से छात्र-छात्राएँ परेशान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सत्र 2021-22 की अंक सूचियां अभी तक प्राप्त नहीं हुई तो सत्र 2022-23 की अंक सूचियां कब मिलेगी यह तो अब भगवान् भी नहीं बता सकते। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा केवल प्रति दिन नया फरमान जारी कर नित्य नए नए प्रयोग किए जाते हैं किन्तु जब वरिष्ठ कार्यालय द्वारा तय की गई समय-सीमा में अतिआवश्यक कार्य जैसे कक्षा 5/8 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूचियां जिनका समय-सीमा में अनिवार्यतह वितरण किया जाना शामिल है इस अतिआवश्यक कार्य के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को कोई चिंता फिकर नहीं है किन्तु पालकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शालाओं में प्रतिदिन शिक्षकों को परेशान किया जाता है। कक्षा 5/ 8 वीं परीक्षा उपरांत छात्र-छात्राओं को निकटतम शालाओं में प्रवेश लेना होता है, कुछ बच्चों को बाहर दूर क्षेत्र में प्रवेश लेने हेतु अंक सूचियों की आवश्यकता होती है। शिक्षक प्रतिदिन पालकों को आश्वासन देकर,उनकी चार बातें सुनकर रह जाते हैं।करें तो क्या करें, मजबूरी शिक्षक की है, हर पालक समझदार नहीं होते।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि भीषण गर्मी में शिक्षकों से रात दिन एक कर मूल्यांकन कार्य समय सीमा में पूर्ण करवा लिया जाता है तो अंक सूचियां वितरण करने में साल दर साल क्यों लगते है। क्या विभाग द्वारा केवल छोटे कर्मचारियों के लिए ही समय सीमा निर्धारित की गयी है..?
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, भास्कर गुप्ता, ऋषि पाठक, विश्वनाथ सिंह, धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी, आकाश भील, आदेश विश्वकर्मा, विशाल सिंह,आशीष यादव, संजय उपाध्याय, जी आर झारिया, अरविन्द विश्वकर्मा, शिवेंद्र परिहार, शैलेश पंड्या, माधव पाण्डेय,राशिद अली, अफ़रोज़ खान, रवि विश्वकर्मा, रवि केवट, आसाराम झारिया, समर सिंह, देवेंद्र राजपूत, बैजनाथ यादव, आशीष विश्वकर्मा, अजय लोधी, दिलीप साहू, बहादुर पटेल, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, इमरत सेन, महेंद्र मार्को, डेलन सिंह, अंजनी उपाध्याय, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, चंद्रभान साहू, पंकज हल्दकार गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे, रामदयाल उइके, मनोज कोल, रामकिशोर इपाचे, सुरेंद्र परसते, पवन सोयाम, देव सिंह भवेदी, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, कल्पना ठाकुर, अर्चना भट्ट, रेनू बुनकर,क्षिप्रा सिंह,सुमिता इंगले, ब्रजवती आर्मो, पूर्णिमा बेन, अम्बिका हँतिमारे, योगिता नंदेश्वर, शबनम खान, शायदा खान इत्यादि ने श्रीमान आयुक्त,राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से मांग की है,कि अतिशीघ्र कक्षा 5/8 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूचियां दोनों सत्र 2021-22 एवं 2022-23 की नन्हें मुन्ने बच्चों को वितरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page