लिपिकों के अभाव में प्रभावित हो रहे कार्यालयीन कार्य

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सभी शासकीय कार्यालयों में एक यू.डी.सी एवं एल.डी.सी लिपिकों की पदस्थापना की जानी चाहिए। क्योंकि देखा जा रहा है कि 56 शासकीय विभागों के कार्यालयों में या तो एक ही लिपिक कार्यरत है तो कहीं कहीं तो एक भी लिपिक के ना होने से कार्यालयीन कार्यों को उन विभागों के अन्य कर्मचारियों से कार्य कराए जाते हैं जिससे कार्यालयीन कार्यों में त्रुटी होने की संभावनाएं बड़ जाती है खास कर वित्तीय मामलों में त्रुटियां होने से कर्मचारियों को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। अतः सभी विभागों के कार्यालयीन कार्य सुचारू रूप से चलें इसके लिए सभी विभागों में दो लिपिकों एक यू.डी.सी और एक एल.डी.सी. का होना अतिआवष्यक है।
संघ ने आगे बताया कि लिपिकों के अभाव में वित्तीय कार्य प्रभावित होते हैं साथ ही कर्मचारियों की सर्विस बुक के कार्य अधूरे पड़े है, सेवापुस्तिका अधूरी है वहीं सेवापुस्तिकाओं का अनुमोदन बाकी है जिसकी वजह से कर्मचारियों के एरियस का भुगतान और क्रमोन्नति समय पर नहीं लग पा रही हैं। साथ ही लिपिकों के अभाव में अन्य कर्मचारियों द्वारा कार्य कराए जाते हैं जिससे वित्तीय मामलों में अधिक त्रुटियां पायी जाती है यही वजह है कि कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, राकेष श्रीवास, हेमन्त ठाकरे, दिनेष गौंड़, सुधीर अवधिया, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, सुनील झारिया, अफरोज़ खान, उमेष सिंह ठाकुर, गोपीषाह, शरीफ अंसारी, रऊफ खान, आर.पी.खनाल, निलेष खरे, अषोक परस्ते, सुधीर पावेल, अभिषेक ठाकुर, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, चैतन्य कुषरे, गुडविन चाल्र्स, डी.आर.बेलवंषी, महेन्द्र प्रधान, एस.बी.रजक, संतोष चैरसिया, देवेन्द्र पटेल, रमाकांत चैकसे, मनोज साहू, त्रिलोक सिंह, समर सिंह ठाकुर, आषीष कोरी आदि ने सभी विभागों के विभाग प्रमुख से मांग की है कि जिले के सभी विभागों के हर कार्यालयों में एक यू.डी.सी. और एक एल.डी.सी लिपिकों की पदस्थापना की जाए।