महात्मा गांधी विद्यालय में 60 पंखे एंव 45 ट्यूब लाईट लगाने की छात्रहित में की धोषणा

जबलपुर दर्पण। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सेठ हरकचंद रूपचंद खींचा फाउण्डेशन द्वारा नव निर्मित नवीन भवन के प्रस्तावित 04 जूलाई 2023 को उद्घाटन के मध्यनजर खीचा फाउण्डेशन एवं खीचा परिवार द्वारा विद्यालय के नवीन भवन के प्रत्येक कक्षा-कक्ष में 6 पंखे एवं 04 ट्यूब लाईट कुल 60 पंखे एंव 45 ट्यूब लाईट लगाने की घोषणा का विद्यालय परिवार ने खीचा फाउण्डेशन एवं खीचा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री एवं विद्यालय के कार्यवाहक संस्था प्रधान धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि सेठ हरकचंद रूपचंद खीचा फाउण्डेशन द्वारा राशि एक करोड़ पांच लाख रूपये की लागत से बने भव्य नवीन भवन जिसमें 10 कक्षा-कक्षों बेहतरीन सुविधाओं से युक्त है। इस भवन के 04 जूलाई को प्रस्तावित उद्घाटन के मध्यनजर खीचा फाउण्डेशन एवं खीचा परिवार ने छात्र/छात्राओं के प्रति विशेष स्नेह एंव दरियादिली दिखाते हुए पूर्व की भांति सदैव तत्पर रहने वाले भामाशाह परिवार द्वारा भव्य एवं सुन्दर भवन का निर्माण गुजरात के आर्किटेक्ट राहुल ठक्कर एंव कोन्ट्रेक्टर राहुल भंवरलाल संघवी की निगरानी में किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर भवन निर्माण प्रभारी धर्मेन्द्र गहलोत की माॅनिटरिंग में बन रहे भवन में खीचा परिवार स्वयं हर गुणवत्ता युक्त सामग्री का चयन कर छात्र हित में बेहतरीन व्यवस्था से निर्मित विद्यालय भवन सिरोही जिले के शिक्षा जगत के लिए मिसाल बनेगा। जैसे-जैसे उद्घाटन की तारीख नजदीक आती जा रही है भामाशाह परिवार दिल खोलकर उम्दा व्यवस्था निर्माण में लगा हुआ है।


