माता गुजरी महाविद्यालय जबलपुर’ में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण। माता गुजरी महिला महाविद्यालय (स्वषासी) में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनएसएस इकाई द्वारा योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें लगभग 82 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें महाविद्यालय के स्टाफ एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनजीत कौर साहनी उपस्थित रहीं। यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। महाविद्यालय में15 जून 2023 से 20 जून 2023 तक छात्राआंें को योगा करने का प्रषिक्षण प्रातः 08ः00 से 09ः00 बजे तक दिया जाता था। सभी को सीधा प्रसारण योग कार्यक्रम में ऑनलाइन वीडियो के जरिये भी दिखाया गया।
माता गुजरी महिला महाविद्यालय (ऑटोनॉमस) में बुधवार 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की एनसीसी़ व एनएसएस की 50 छात्राओं ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महाविद्यालय की स्पोर्ट्स ऑफीसर मिस प्राची यादव, एनसीसी की लेफ्टि. भारती तिवारी एवं एनएसएस ऑफीसर डॉ. मनजीत कौर ने योग कार्यक्रम का संचालन किया। सुबह कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी छात्राओं के सम्मुख योग पर अपने उद््बोधन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति के रूप में वेटनरी महाविद्यालय की वाईस चांसलर साथ ही अपर संयुक्त कलेक्टर भी शामिल रहीं।



