भाजपा ने की डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

जबलपुर दर्पण। भाजपा की सरकार देशसेवा और जनसेवा को अपना माध्यम मानकर काम करती है और इस कारण केंद्र की सरकार ने विगत 9 वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं साथ ही प्रदेश की सरकार भी विकास की गति बनाए हुए है और निरंतर योजनाओं के साथ जनता का विश्वास जीत रही है, केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें सेवा और सुशासन के माध्यम से गरीब का कल्याण करके उन्हें समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रही है यह बात सांसद श्री राकेश सिंह ने कैंट विधानसभा के अटल बिहारी बाजपेयी मंडल अंतर्गत सुभाष चंद्र बैनर्जी वार्ड में बूथ क्रमांक 132 में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर जनसंपर्क की शुरुआत पर कही ।
सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि जनता की सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मोदी जी हरसंभव प्रयास कर रहे है ताकि भारत के सभी वर्ग एक ही गति से आगे बढे और मजबूत भारत बन सके आज देश का स्वरूप देख पूरा विश्व ये सोचता है कि भारत चहुमुखी विकास में लक्ष्य नए आयाम स्थापित कर रहा है और यही कारण है कि आज भारतीय नेतृत्व को विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कमला नेहरू वार्ड, बूथ क्र. 202 में संपर्क के दौरान कहा कि भाजपा का संगठन महाजनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित कर रहा है और विगत 9 वर्षो में मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचा रहा है इस अभियान में प्रत्येक वर्ग भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दे रहा है और हम सभी आश्वस्त हैं कि देश भाजपा की रीति नीति के पक्ष में है।
विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि जनता सदैव भाजपा के पक्ष में रही है क्योंकि हमारा सतत जनता से संपर्क स्थापित रहा है और भाजपा ने हमेशा जनता का विश्वास हासिल किया है क्योंकि काम ही जन समर्थन का प्रमुख आधार है और कैंट विधानसभा में महा जनसंपर्क अभियान से हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, रंजीत पटेल, आशीष राव, योगेश बिलोहा, श्याम कनोजिया, अंशुल यादव, लालू यादव, रूपराम पटेल, रूपलाल पटेल, रंजीत सिंह ठाकुर, दीपांशु पाठक आदि उपस्थित थे।



