नहर विभाग ने 5 जुलाई से छोटी बड़ी नहरों मै टेल तक पानी पहुंचाने का टारगेट

जबलपुर दर्पण । जिले के किसानों की समस्याओं को समझने व निराकरण करने के लिए बरगी हिल्स रानी अवंती बाई सागर परियोजना जबलपुर के रेस्टहाउस मै एक बैठक हुई। नहर विभाग के बड़े अधिकारी और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिहोरा, पाटन, सहपुरा, कुंडम, पनागर, मझौली, आदि तहसीलों के अध्यक्ष व किसानों ने नहर विभाग के अधीक्षण यंत्री सोनकुशले, कार्यपालन अधिकारी एमके डीमोले, एके तिवारी, श्रद्धा बंसोड़कर को बाय तट, दाय तट व सबमाईनर नहरों की समस्या सुनाई गई। नहर विभाग के आला अधिकारियों ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए बताया कि,5 जुलाई से बाय तट और दाय तट की बड़ी-छोटी सभी नेहरों के टैल तक पानी छोड़ने का टारगेट है। टूटी फूटी नहरों का सुधारीकरण व सफाई, खेतों से निकली नहरों से संबंधित पेंडिंग मुआवजा राशि की जांच। आधी अधूरी नहरों का निर्माण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, अखिल भारतीय अधिकारी राघवेंद्र पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण पचौरी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल, पुखराज सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष मोहन तिवारी, एसडीओ एके अग्निहोत्री, पीके जैन, केएल वर्मा, संगीता दिवाकर, एके वैद्य, उपाध्यक्ष सुनील पटेल, दामोदर पटेल, तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, मनीष साहू, रामकृष्ण सोनी, मनीष पटेल, आदि किसान पदाधिकारी में उपस्थित रहे।


