एकात्मवाद और मानववाद के प्रणेता थे डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण । भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया के डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधानसभा अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद मंडल के डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड के शक्ति केंद्र दो के समयदानी आबिद हुसैन अंसारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी सरताज मंज़िल द्वारा बूथ संख्या 75, 76, 77, 78, 79, 80 के छे बुथों पर जाकर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,, सरताज मंजिल ने आगे बताया के जनसंघ के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को भारत की जनता भुला नही सकती, उन्होंने भारत की आजादी के बाद एक निशान एक विधान एक संविधान का नारा दिया, और जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने की लड़ाई लड़ी, उसी का नतीजा है के देश में पूर्ण बहुमत की मोदी जी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाकर श्यामा प्रसाद जी के सपने को साकार किया, उनके बलिदान की वजह से ही भारत का ताज जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, इस अवसर पर असगर अंसारी, राशिद नेता इसरार मोटू , महफूज़ अंसारी, मुबीन सायकिल, इमरान अंसारी, मुस्तुफा अंसारी, आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



