जबलपुर कांग्रेस सेवा दल गणवेश में धरना प्रदर्शन पर उपस्थित होंगे

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश में हो रहे निरंतर अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे प्रदेश भर में निरंतर अपना विरोध दर्ज करा रही है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के वर्तमान भाजपा सरकार के विरुद्ध खंडित सप्तशती ऋषि के मूर्तियों एवं महाकाल कॉरिडोर मे हुई भ्रष्टाचार , भ्रष्टाचार छुपाने के लिए भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में हुई अग्नि दुर्घटना , प्रदेश भर में निरंतर हो रहे अघोषित बिजली कटौती एवं प्रदेश सरकार के अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे प्रदेश भर मैं प्रातः 11:00 सभी जिलों एवं मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है उसी कड़ी में जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जबलपुर सिविक सेंटर मैं एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी बिंग एवं संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित होंगे साथ ही कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेतागण धरना प्रदर्शन में उपस्थित होंगे
इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र यादव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव जी के निर्देश पर कांग्रेस सेवा दल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को अपनी गणवेश में उपस्थित रहने को कहा गया है
अतः नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव शहर महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी शहर यूथ विंग अध्यक्ष यतेंद्र सोनी ग्रामीण यूथ विंग विवेक पटेल महासचिव एवं मीडिया समन्वयक जितेंद्र यादव सहित सभी कांग्रेस सेवादल के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने सेवादल के सदस्यों से अपील किया है की सभी सेवादल साथी दिनांक 24 जून 2023 प्रातः 11:00 जबलपुर स्थित सिविक सेंटर मैं निर्धारित समय पर अपनी पूर्ण गणवेश में अधिक से अधिक संख्या बल में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दें



