जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देश में हुए अनेक सकारात्मक परिवर्तन : राकेश सिंह

महाजनसंपर्क अभियान में साँसद ने तीन मंडलो के बूथो में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए है और इन 9 वर्षों में देश मे अनेक सकारात्मक परिवर्तन हुए है और जो सपना हर भारतीय ने देखा था उसे पूरा होते हम देख रहे है, यह बात साँसद राकेश सिंह ने महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पश्चिम विधानसभा के नर्मदा मंडल अंतर्गत जार्ज डिसिल्वा वार्ड के बूथ में जनसंपर्क करते हुए कही।

उल्लेखनीय है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में साँसद श्री सिंह ने शनिवार को पूर्व एवँ पश्चिम विधानसभा के बूथो में जनसंपर्क कर केंद्र एवँ राज्य सरकार को योजनाओ एवँ जबलपुर संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी व्यापारियों एवँ क्षेत्रीय जनो को दी।

साँसद श्री सिंह ने पश्चिम विधानसभा के नर्मदा मंडल अंतर्गत जार्ज डिसिल्वा वार्ड के बूथ एवँ पूर्व विधानसभा के सुभाषचंद्र बोस मंडल अंतर्गत सुभाष वार्ड के बूथ क्र 40 व 41 और अब्दुल हमीद मंडल के बूथ क्र 80 में जनसंपर्क किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर सूरी, राहुल दुबे, अतीक अंसारी, शशिकांत शुक्ला, पार्षद महेश राजपूत, काके आंनद, मुरली दुबे, डॉ संजय चौधरी, जय चक्रवर्ती, पार्षद शारदा कुशवाहा, रूपा राव, पूनम प्रसाद, रीना राय, प्रीतम सेठ, अशोक रजक, निर्मल चोपड़ा, पीयूष जैन समदरिया, रविंद्र झारिया,अतुल लखेरा, डमपु गुप्ता, संजय समदड़िया, सविता यादव, संजय मंगा, रमेश ओबेरॉय, भगवानदीन चौधरी, रामानुज तिवारी, संजय नाहतकर उपस्थित थे।

भाजपा करेगी प्रबुद्ध जन सम्मलेन कल-केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्धजन सम्मलेन साँसद राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में कल रविवार 25 जून को शाम 6 बजे मानस भवन प्रेक्षागृह में आयोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page