लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजन सम्मेलन को साँसद ने किया संबोधित

जबलपुर दर्पण। देश का नाम पूरी दुनिया मे बढ़ रहा है तो उन लोगो को तकलीफ हो रही है जिन्होंने आपातकाल जैसा दंश दिया, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मलेन को संबोधित करते हुए मानस भवन में कही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साँसद श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा देश की आज़ादी के बाद 70 साल से ज्यादा जिन्होंने देश और प्रदेशो में शासन किया आज उनको तकलीफ है और तकलीफ उनको इसीलिए है कि भाजपा का एक कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठकर दुनिया मे भारत का डंका बजा रहा है। कांग्रेस के नेताओ ने हमेशा माना है कि सत्ता में रहना सिर्फ उनका अधिकार है और यदि उनके पास से सत्ता जाती है तो उन्हें तकलीफ होती है।
उन्होंने कहा हमारे देश का गौरव किस तरह बढ़ रहा है इसको आप देख रहे है जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी अमेरिका जाते है और वहां की संसद को संबोधित करते है तो एक दो बार नही 15 बार वहां के सांसद खड़े होकर उनका सम्मान करते है और यह उनका नही देश का सम्मान है और इस तरह के सम्मान से कांग्रेस और देश के अन्य विपक्षी दल सहन नही कर पाते।
देश की ताकत तब पता चलती है जब अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन देश रूस भी भारत की ताकत को सराहता है यह हमारे नेतृत्व की ताकत है। रूस और यूक्रेन के युद्ध में जब पूरी दुनिया के बच्चे वहां फंसे थे तब हमारे प्रधानमंत्री जी ने रूस और यूक्रेन को कहा युद्ध रोकिए हमारे बच्चों को निकलना है और हम भारत को माँ के रूप में पूजते है हम भारतमाता कहते है और भारतमाता की जय कहते हुए हमारे बच्चे वहाँ से निकल आते है और उससे भी बड़ी बात की पाकिस्तान के बच्चे भी हाथ म तिरंगा लेकर भारतमाता की जय कहते हुए वहां से निकले यह हमारे नेतृत्व की ताकत को दिखाता है।
उन्होंने कहा कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है जिसकी कल्पना भी नही थी ऐसे कार्य हो रहे है आज देश बदल रहा है पूरी दुनिया भारत को अपना नेता मान रही है देश मे आंतरिक और बाह्य परिवर्तन हो रहे है तो हमारा कर्तव्य है कि लोगो के बीच इन सकारात्मक परिवर्तनो को बताए और देश के विरोध में उठने वाली आवाज को जबाब दे।
उन्होंने कहा देश बदल रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में हम आगे बढ़ रहे है तो हम अपने जबलपुर को देखे तो वर्षों पहले जबलपुर को बड़ा गांव कहा जाता था किंतु आज जबलपुर की दशा और दिशा बदल रही है प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर, प्रदेश की सबसे बड़ी रिंग रोड, अत्याधुनिक और सुंदर एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से सुंदर जबलपुर का रेलवे स्टेशन, जियोलॉजिकल पार्क, साइंस सेंटर, प्रोधोगिकी केंद्र जैसे बड़े कार्य यहां हो रहे है, यदि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार नही होती तो क्या यह संभव होता।
श्री सिंह ने कहा आज देश प्रदेश के साथ आपका अपना शहर बदल रहा है और आगे भी इसी तरह सकारात्मक परिवर्तन हो इसके लिए 2023 में प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी और 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बने इसका संकल्प ले।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा केंद्रीय एवँ प्रदेश नेतृत्व ने तय किया कि देश की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों को श्रृंखला में आज प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया और आज 25 जून को हम काला दिवस के रूप में मनाते है क्योंकि 1975 में तत्कालीन सरकार ने इस दिन पूरे देश मे आपातकाल लगाया था और उस समय मीसा कानून के तहत महीनों तक जेल में निरुद्ध रहे ऐसे लोकतंत्र सेनानी जो हमारे बीच मे है उनका सम्मान किया गया।
वरिष्ठ विधायक श्री अजय विश्नोई ने कार्यक्रम में आपातकाल के समय के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा स्वतंत्रता हमे 1947 में मिली किन्तु 1975 में जिस तरह आपातकाल लगाया गया पुनः परतंत्र हो गए और इतिहास में यह दिन काले अक्षरों में लिखा गया। आज भाजपा जिन ऊंचाइयों पर पहुँची है उसमें उस पीढ़ी का त्याग और बलिदान रहा है।
कार्यक्रम को राज्यसभा साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में आपातकाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई गई। उसके बाद साँसद श्री सिंह एवँ उपस्थित अतिथियों ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) का शॉल श्रीफल से सम्मान किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, जिप अध्यक्ष संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक शरद जैन, रिंकू विज, कमलेश अग्रवाल, अभिलाष पांडे, अश्वनी परांजपे मंचासीन थे।



