श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं से किया संवाद

जबलपुर दर्पण। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में देश की 543 लोकसभा के 10 लाख से अधिक बूथ के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम में जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवँ बूथ के कार्यकर्ता अपने अपने बूथो के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।
साँसद श्री राकेश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने नर्मदा मंडल में, केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी ने शहीद भगत सिंह मंडल में, डॉ जितेंद्र जामदार ने छत्रपति शिवाजी मंडल में, पूर्व मंत्री शरद जैन ने दीनदयाल मंडल में, अंचल सोनकर ने सुभाष चंद्र बोस मंडल में, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने वीर सावरकर मंडल में, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने विवेकानंद मंडल में, पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले ने चंद्रशेखर आजाद मंडल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। इसी के साथ सभी 956 बूथो में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।



