विद्यार्थियो को मिल रही विषय चयन संबंधी जानकारी एवं कॅरियर काउसलिंग

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए संभाग स्तरीय ”निःशुल्क ऑनलाइन/ऑफलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ की जा रही है।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र.शासन की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा संभाग स्तरीय ”कॅरियर काउंसलिंग समिति“ का गठन किया गया है। विभिन्न जिलों के शासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं काउंसलरों द्वारा जबलपुर संभाग के 12वीं उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थियों को ऑफलाइन एवं मोबाईल, ईमेल के माध्यम से ”निःशुल्क ऑनलाइन/ऑफलाइन कॅरियर काउंसलिंग“ प्रदान की जा रही है।
इसी के अंतर्गत शासकीय महाकोशल कॉलेज, जबलपुर में पहुॅचे 12 उत्तीर्ण विद्यार्थी अंशुल कुशवाहा, विकास काछी, अर्पिता रजक, योगेन्द्र पटेल, श्रुति जैन एवं उनके अभिभावकों की श्रीमती ऊमिला शर्मा, डॉ. सुमित पासी काउसंलरों द्वारा विषय चयन, स्कॉलरशिप की जानकारी, कॅरियर काउंसलिंग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठयक्रमो की जानकारी, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं कोर्स सिलेक्शन, प्रवेश संबंधी अन्य समस्याओं के समाधान आदि जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग के साथ-साथ संभागीय कार्यालय, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, शासकीय महाकौशल कॉलेज जबलपुर में विद्यार्थी ऑफलाइन काउंसलिंग हेतु आ रहे है। जिनकी जिज्ञासाओं का समाधान काउंसलरों द्वारा किया जा रहा है। काउंसलर श्रीमती उर्मिला शर्मा, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. सुमित पासी, डॉ. मनोज झारिया, कु. सोनू ठाकुर, डॉ. नीलिमा द्वारा लगातार विद्यार्थियों की काउंसिंलग की जा रही है।



