ट्रांसफर पॉलिसी की तिथि बढ़ाई जाए ट्रांसफर फॉर्म न भर पाने से शिक्षक परेशान

जबलपुर दर्पण।मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासन के द्वारा 15 जून से 30 जून तक ट्रांसफर हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि रखी गई है परंतु पोर्टल आज दिनांक तक ना खुलने की वजह से शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं l कि वह फॉर्म भर पाएंगे या नहीं यदि अति शीघ्र पोर्टल नहीं खोला गया तो शिक्षक ऑनलाइन फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे और इसका नतीजा यह होगा कि वह जहां स्थान रिक्त है वहां के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगेl जिससे उन्हें ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ नहीं मिल पाएगा और वे अपने मनचाहे स्थानों पर स्थानांतरण करवाने से वंचित रह जाएंगे l जिसका खामियाजा सिर्फ और सिर्फ शिक्षकों को ही उठाना पड़ेगा यही वजह है कि शिक्षकों में रोष व्याप्त है l संघ के प्रांत अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ,दिनेश गोंड,राजकुमार यादव, राकेश श्रीवास ,हेमंत ठाकरे ,आशाराम झरिया,रऊफ खान ,सुधीर अवधिया, धनराज पिल्ले ,अजय मिश्रा ,नितिन तिवारी ,एनोस विक्टर, फ्लिप एंथोनी ,आदेश विश्वकर्मा,विश्वनाथ सिंह,विशाल सिंह,आकाश भील,कमलेश दूबे आदि ने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है की ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल अतिशीघ्र खोले जाएं एवं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए।



