प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ पर साँसद राकेश सिंह के ट्वीट पर किया रिट्वीट

जबलपुर दर्पण। जबलपुर से भोपाल के बीच चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन के शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जबलपुर साँसद श्री राकेश सिंह के ट्वीट पर रिट्वीट किया है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर लिखा ” देश की शान वन्दे भारत ट्रेन से जहां एक ओर मप्र की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर और राज्य की राजधानी भोपाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी वही धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी तेजी से विकास होगा।
साँसद श्री राकेश सिंह ने वन्दे भारत ट्रेन को सौगात जबलपुर को देने के साथ ही ट्वीट के माध्यम से हौसला बढ़ाने एवँ शुभकामनाएं देने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी दो बार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने साँसद श्री सिंह द्वारा जबलपुर में जल संरक्षण कार्य हेतु ट्वीट करके शुभकामनाएं दी है।



