जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
यादव महासभा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मनाया जन्मदिन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राम कुमार यादव बड्डा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के यशस्वी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन केक काटकर एवं मिठाई बांट कर डुमना तिराहा सूअर कोल चौक मैं मनाया गया। कार्यक्रम में ढोल धमाकों के साथ एवं पटाखों के साथ यादव महासभा जबलपुर ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों ने श्री मिश्रा का जन्मदिन बड़े उल्लास से मनाते हुए नारेबाजी के साथ बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीताराम यादव, बालबोध यादव, भोले यादव, नितिन यादव, गौतम यादव, वीरू यादव, रजन पहलवान आदि सैकड़ों यादव महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



