जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों को स्थाई पट्टा प्रदान किए जाने की मांग

जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिला (शहर) कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजेंद्र मिश्रा द्वारा सर्वश्री शिव यादव, सतीश तिवारी, राकेश सैनी, अमरचंद बाबरिया, राजेश यादव, रमेश बोहित, शिव कुमार चौबे, शिव नामदेव, शिव अग्रवाल, नेम सिंह, लखन ठाकुर, कमलेश सिंह, टीटू जग्गी एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी के नेतृत्व में कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों को स्थाई पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर माननीय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम जिलाध्यक्ष महोदय जबलपुर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया,,
इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा है कि कैंट विधानसभा के उदयनगर नंबर 1–2–3 एवं गोकलपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज तालाब के पास का क्षेत्र तथा शांति नगर, रामनगर, शारदा नगर, मानेगांव, मोहनिया संजय गांधी नगर, राजीव गांधी नगर, नेहरू नगर, लिओ कंपाउंड, कवर्धा हाउस आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग मकान बनाकर कई पीढ़ियों से रह रहे हैं,
गोकलपुर तालाब के आसपास की भूमि को इरिगेशन विभाग तथा मानेगांव, मोहनिया की भूमि को बड़े झाड़ का जंगल बताकर अक्सर खाली कराने तथा लोगों के मकानों को तोड़ने की बात कहीं जाती है, जिससे लोगों में भय व्याप्त रहता है, लोगों ने अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर अपने आशियाने को बनाया है, यदि अवैध निर्माण हो रहे थे, तो शासन– प्रशासन क्या कर रहा था ?
विधानसभा के पिछले 6 चुनावों में यहां से चार चुनावों में स्वर्गीय श्री ईश्वरदास रोहाणी जी विधायक रहे हैं, वर्तमान में श्री अशोक रोहाणी पिछले 2 चुनाव जीत चुके हैं, रोहाणी परिवार ने उक्त मुद्दे पर हमेशा क्षेत्र की जनता से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया है, तथा प्रत्येक चुनावों के पहले उनके द्वारा पट्टा दिलाने की झूठी घोषणा की जाती है, तथा नगर निगम चुनावों में भी पट्टे को मुद्दा बनाकर जनता के वोट ले लिए जाते हैं, परंतु आज तक लोगों को स्थाई पट्टा नहीं मिला है, स्वयं मुख्यमंत्री जी के द्वारा भी उक्त क्षेत्रों के रहवासियों को अनेकों बार स्थाई पट्टा दिए जाने की घोषणा की जा चुकी है,,
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि ज्ञापन के माध्यम से हम मुख्यमंत्री महोदय को याद दिलाना चाहते हैं, कि फिर विधानसभा चुनाव आने वाला है,, क्षेत्रीय विधायक श्री अशोक रोहाणी फिर इसे चुनावी मुद्दा बनाकर रहवासियों को भ्रमित करेंगे,
जबलपुर जिला (शहर) कांग्रेस सेवादल मांग करता है, कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व इरिगेशन विभाग,, एवं वन विभाग से भूमि की अदला– बदली करते हुए क्षेत्रीय रहवासियों को पट्टा दिया जा सकता है, तथा मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में किए गए वादे को पूरा करते हुए तुरंत पट्टा देने हेतु सर्वे प्रारंभ कराया जावे, तथा रहवासियों को पट्टा प्रदान किया जावे !
ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से अनिल सोनकर, घनश्याम सोनकर,यतेन्द सोनी, मनोज लोधी, सुरेंद्र यादव, महेश दत्त राय, ओमप्रकाश मरवाहा, मुकेश पटेल,रामविशाल चौकसे, रज्जू सराफ, सुनील सोनी, प्रकाश सिंह सिंह चंदेल, रोहित सिंह राजपूत, मनीष बेन, गोपाल श्रीवास्तव, अज्जू पहलवान, रीना विश्वकर्मा, सावित्री कश्यप, एडवोकेट थामस पाल, आनंद धानुक,संजय साहू, राजकुमार झरिया, संजय तिवारी, शिवम महोबिया, सौरभ चौहटेल, जितेंद्र यादव, सौरभ रैकवार, हिमांशु रजक, एडवोकेट विनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88