हिंदू राष्ट्र निर्माण से ही होगा राष्ट्रीय और वैश्विक समस्याओं का निदान

जबलपुर दर्पण । बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने तथा धार्मिक अत्याचारों से पीड़ित होकर पाकिस्तान,श्रीलंका,बांग्लादेश और म्यांमार से भागकर भारत में शरण लेने वाले हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दिलाने के उद्देश्य से 27 जून 2010 को स्थापित भारत रक्षा मंच के ये दोनों लक्ष्य सीएए और एनआरसी कानून बन जाने से पूर्ण हो चुके हैं। अब यह संगठन समान नागरिक संहिता,जनसंख्या नियंत्रण कानून और हिंदू राष्ट्र निर्माण की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।क्योंकि भारत के संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र निर्माण से ही राष्ट्रीय और वैश्विक समस्याओं का निदान हो सकेगा।
उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच के 14 वें स्थापना दिवस समारोह में प्रांत अध्यक्ष डॉ.एच.पी.तिवारी ने व्यक्त किए।समारोह को सूबेदार नरेंद्र कुमार मिश्रा तथा शिक्षाविद् संजय शुक्ला ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर प्रान्त मंत्री जीवेश पांडे, श्रीमती सुनीता शुक्ला,सुरभि जैन,सुमन शर्मा,मधुबाला शर्मा,विनीता पगारे,रामायण प्रसाद चौबे,अभय प्यासी,सुमित प्यासी, दुर्गेश नंदिनी दुबे, सुनीता सोंधिया, आशी साहू,राजेंद्र तिवारी व गीतांजली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



