संभाग क्रमांक 15 सुहागी के कार्यालय पहुॅंचे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू

जबलपुर दर्पण। संभाग क्रमांक 15 सुहागी के वार्डो में चल रहे विकास कार्यो एवं अन्य जनहित के कार्यो की जानकारी लेने आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ संभागीय कार्यालय पहुॅंचे, जहॉं उन्होंने जोन अध्यक्ष, एम.आई.सी. सदस्य तथा वार्ड पार्षदां के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान महापौर ने जल वितरण व्यवस्था, शासकीय योजना से संबंधित कार्य, अद्योसंरचना एवं विकास कार्य, सड़कों, नाला-नालियों, पाथवेय का निर्माण आदि की जानकारी ली और तेज गति से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को प्रदान किये। बैठक में जोन अध्यक्ष श्रीमती गार्गी रामकुमार यादव, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण गोटिया, पार्षद श्रीमती अर्चना सिसौदिया, सतेन्द्र कुमार चौबे, डॉं. सुभाष तिवारी, योगेन्द्र उइके, एवं मथुरा प्रसाद चौधरी, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेन्द्र राज आदि उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान महापौर को सभी पार्षदों ने अवगत कराया कि जल विभाग के उपयंत्री जिनके द्वारा संभागीय जल वितरण व्यवस्था देखी जाती है वे समय पर कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहते हैं। जिसके कारण तत्काल रविन्द्र सिंह ठाकुर को संभाग क्रमांक 15 से ट्रांसफर कर वहॉं उपयंत्री केदार मंडेले को जल वितरण व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर महापौर ने सभी पार्षदों के सुझाव लिये और उनके कार्यो को भी सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी क्षेत्रीय पार्षदों से तालमेल बैठाकर उनके बताए कार्यो को वार्डो में प्राथमिकता से कराएॅं। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पार्षदों को विश्वास में लेकर उनके कार्यो को शीघ्रता से कराएॅं ताकि नागरिकों के बीच नगर निगम के प्रति एक अच्छा संदेश जा सके। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने की भी महापौर ने हिदायत दी।



