जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राईम ब्रांच एवं मझोली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 8 जुआड़ी जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़े गये

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं ंअति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ हुये रंगे हाथ पकडते हुय 33 हजार 400 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी मझोली श्री अभिलाष मिश्रा ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बहर मोहल्ला में बसंता साहू के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पतो पर हार जीत का दांव लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं, ंसूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देते हुये जुआडियों को पकडा गया , पूछताछ पर सभी ने अपने नाम प्रमोद चौबे निवासी बचैया रोड मझोली, रत्नेश श्रीवास्तव निवासी वार्ड न. मझोली, अनिल साहू निवासी वार्ड न. 2 मझोली, मोह. सिराज निवासी पुराना बाजार मझोली, अमन साहू निवासी पुराना बाजार मझोली,, घनश्याम साहू निवासी वार्ड न. 10 मझोली, छोटू राजपूत निवासी वार्ड न. 13 मझोली,, आकाश कोष्टा निवासी वार्ड न. 2 मझोली, बताये जुआडियों के कब्जे एवं फड़ से नगद 33 हजार 400 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रामसनेही पटेल, प्रधान आरक्षक नेमचंद मार्को एव क्राईम ब्र्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक इस्माईल खान, रंजीत यादव, प्रदीप तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88