जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी की उपस्थित में लगाया गया आई.पी.एस. का बैच

        जबलपुर दर्पण।  मध्य प्रदेश राज्य  पुलिस सेवा से इंडियन पुलिस सर्विस में चयनित किये जाने पर आज दिनॅाक 6-7-23 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर जोन जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के कंधों पर आई.पी.एस. का बैच एवं स्टार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) की उपस्थित में लगाया गया।
       उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस सेवा परीक्षा 1995 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित होकर आपने  जिला पुलिस बल में जिला भिण्ड, दतिया, नीमच, टीकमगढ, छत्तरपुर, सागर एवं शिवपुरी मे नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पद पर कार्य किया। आपने जिला बल के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, 24 वीं वाहिनी वि.स.बल. जावरा, 15 वीं वाहिनी वि.स. बल इंदौर एवं एस.आई.एस.एफ. रीवा में कमाण्डेंट के पद पर पदस्थ रहे। आपने काफी लंबे समय तक इंटेलिजेंट शाखा मंे ए.आई.जी. के पद पर कार्य किया। आपको वर्ष 2020 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित भी किया गया है, इसके साथ ही 2 बार वर्ष 2017 एवं 2018 में के.एफ. रूस्तमजी विशेष श्रेणी पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया है। आपने भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ड्यूटी सिंहस्थ में वर्ष 2004 एवं वर्ष 2016 में अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया।   जबलपुर में पदस्थापना के दौरान आपने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर ) सभी पदों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) के पद पर कार्यरत है।
        इस अवसर पर  अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.),  सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री ऋषि सरोठिया, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, उप पुलिस अधीक्षक श्री मधुर पटेरिया, उप पुलिस अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति नीति राजेश दण्डोतिया एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page