जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधिकारियों की लेट लतीफी से शाला प्रबंधन समिति हो रहे हलाकान परेशान

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा सत्र 2022-23 में जिलों की शालाओं को मरम्मत कार्य हेतु चयन कर 31 मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण करने का आदेश जारी कर लगभग 50% राशि शाला प्रबंधन समिति के बैंक खातों में जारी कर दी । शाला प्रबंधन समिति ने आदेश का पालन कर दिन -रात एक कर कार्य पूर्ण करने हेतु मार्किट से उधारी में मटेरियल ले कर कार्य पूर्ण तो कर दिये किन्तु राज्य शिक्षा केंद्र,भोपाल में बैठे आला अधिकारियों को तीन महीने हो रहें हैं किन्तु शेष राशि जारी नहीं हो रही।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों की शाला प्रबंधन समितियों को लेनदारों की बातें रोज़ सुनना पड़ रहीं है और तो और अनेक शालाओं के कार्य राशि प्राप्त होने के बाद ही पूर्ण हो सकेंगे जबकि नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। वर्षा ऋतु के मौसम में छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है किन्तु राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल में मरम्मत कार्य की शेष राशियां जारी होने वाली फाइल कहाँ अटक गई। शाला प्रबंधन समितियां आस लगाए बैठीँ हैं,कि अतिशीघ्र देनदारी समाप्त कर कार्य पूर्ण हो सकें। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, भास्कर गुप्ता, जी आर झारिया, ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर, अरविन्द विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, शिवेंद्र परिहार, विश्वनाथ सिंह, सतीश खरे, धर्मेंद्र परिहार, आकाश भील, नितिन तिवारी, आदेश विश्वकर्मा, सुधीर गौर, शैलेश पंड्या, माधव पाण्डेय, रवि विश्वकर्मा, अफ़रोज़ खान, रवि केवट, अजय लोधी, दिलीप साहू, आशीष यादव, आशीष विश्वकर्मा, विष्णु झारिया, राशिद अली, आसाराम झारिया, समर सिंह, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, डेलन सिंह, सुरेंद्र परसते, अंजनी उपाध्याय, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, बैजनाथ यादव, बहादुर पटेल, राकेश मून, विवेक साहू, गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे, प्रशांत श्रीवास्तव, विशाल सिंह, संतोष श्रीवास्तव, देव सिंह भवेदी, शिव यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, पंकज हल्दकार, चंद्रभान साहू, देवेंद्र राजपूत, पवन सोयाम, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, मनोज कोल, गगन पटेल, संदीप भागवत, श्याम सुन्दर शुक्ला, मोदित रजक, कमलेश दुबे, कल्पना ठाकुर, अर्चना भट्ट, राजेश्वरी दुबे, पुष्पा रघुवंशी, दीपिका चौबे, रेनू बुनकर, भागीरथी परसते, सुमिता इंगले, ब्रजवती आर्मो, पूर्णिमा बेन, जया शुक्ला, चंदा सोनी, अम्बिका हँतिमारे, सरोज कोल, सिया पटेल, गीता कोल, संध्या पटेल, अनुराधा नामदेव, सुनीता जॉर्ज, प्रेमवती सोयाम, शबनम खान, शायदा खान इत्यादि ने श्रीमान आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय,भोपाल से मांग की है,कि शीघ्र -अतिशीघ्र शाला मरम्मत कार्यों की शेष राशियां समस्त जिलों को आवंटित की जावे ताकि समस्त चयनित शासकीय शालाओं के मरम्मत कार्य पूर्ण हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88