बंग समाज की सार्वजनिक मां मनसा पूजा आयोजित

जबलपुर दर्पण। विगत 19 वर्षों से जबलपुर की एकमात्र बंग समाज की सार्वजनिक मां मनसा पूजा पश्चिम बंगाल की तर्ज पर विजय नगर में आयोजित की जाती रही है, इस वर्ष भी उसी परंपरा अनुसार शाही पैलेस बरात घर स्टेट बैंक के पीछे विजय नगर में पुनः आयोजित की जा रही है, इस संबंध में आज विजय नगर स्थित 22 कालोनियों के बंग समाज से महिला एवं पुरुष एकत्रित हुए, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बंगाल पंचांग अनुसार श्रावण मास के एक तारीख से मां मनसा पाठ प्रारंभ किया जाता है, जो 1 महीने पश्चात यानी कि श्रावण की 32, यानि 16 अगस्त को समापन के दिन आयोजित की जाती है ,पूजा करने के लिए एक समिति एवं उप समिति का गठन किया गया है, जिसमें आशीष कुमार चक्रवर्ती अध्यक्ष, तपन दास एवं पीएन राय उपाध्यक्ष, तापस कुमार चक्रवर्ती सचिव ,तापस दत्ता, सुजय घोष, मानस देव, सुधीर राय, संयुक्त सचिव, एसपी पाल कोषाध्यक्ष, एवं निहार रंजन मुखर्जी संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं ,समिति में अन्य सदस्य हैं ,श्री मानव सेन,सुनील राय ,सुब्रत राय, प्रसनजीत, आलोक बोस, समीर लोध, एसके गोस्वामी, पी के देव ,एवं श्याम कांति दास ,तथा महिलाओं की एक पृथक समिति बनाई गई है, जो कि प्रसाद भोग एवं पूजा से संबंधित कार्यों का संचालन करेगी, जिसमें श्रीमती गौरी बनर्जी ,मुक्ता राय, अनुभा राय, शर्मिला चक्रवर्ती, तरुण दास, शर्मिला पाल, डॉली बोस, अर्चना विश्वास सोमर चक्रवर्ती, निशा घोष ,मधुमिता मुखर्जी, कुमारी रोशनी राय, एवं सरिता डे को कार्यभार दिया गया है, समन्वयक सुजीत बनर्जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।



