अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑपरेशन शिकंजा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी मे लिप्त असामाजिक तत्वों  को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

       आदेश के परिपालन में  अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश ंिसह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री तुषार ंिसह एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में  थाना ग्वारीघाट, मझाली एवं पाटन  की टीम द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 676 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।  
           थाना प्रभारी ग्वारीधाट श्रीमती भुमेश्वरी चौहान ने बताया कि  दिनंाक 8-7-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लालकुआ पोलीपाथर निवासी मुन्नू ठाकुर उर्फ कपिल नाम का लड़का अपने मकान की छत में अवैघ शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान लालकुआ पोलीपाथर ग्वारीघाट में दबिश दी जहां  मुन्नू ठाकुर उर्फ कपिल ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी लालकुआ पोलीपाथर अपने घर छत पर खड़ा मिला जो पांच कार्टून एवं सफेद बोरी में 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार रूपये रखे था जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
          इसी प्रकार  दिनंाक 8-7-23 को  विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर लालकुआ पोलीपाथर मैदान मे दबिश दी जहॉ एक व्यक्ति सफेद रंग की बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीजे 2407  लिये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना बबलू उर्फ राजेश दीवान उम्र 55 वर्ष निवासी लालकुआ पोलीपाथर ग्वारीघाट बताया जो बुलेरो में पीली चौकदार पन्नी में 18 पाव देशी शराब बेचने के लिये रखा मिला आरोपी के कब्जे से 18 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1800 रूपये एवं बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीजे 2407 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- दोनों आरोपियों से अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक उमाश्ंाकर पाण्डे तथा प्रधान आरक्षक शिवशंकर द्विवेदी, आरक्षक मोहम्मद सफीक की सराहनीय भूमिका रही।

              थाना प्रभारी मझौली श्री अभिलाष मिश्रा ने बताया कि दिनंाक 8-7-23 की रात विश्वसनीय मुख्बिर से सूचना मिली कि धनवाही तिराहा में एक व्यक्ति 2 पिट्ठू बैग एवं एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी मे ंभारी मात्रा में शराब लेकर बस से उतरकर बेचने की फिराक में रखे खडा है , सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम धनवाही तिराहा पुलिया के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 2 पिट्ठू बैग एंव एक पीले रंग की बोरी रखे दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम अनिल रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी भवानी चौक सिंधी केम्प हनुमानताल   बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनों पिट्ठू बैग एवं बोरी में कुल 310 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार 900 रूपये की रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में आरोपी ने पूछताछ पर जिला कटनी में सस्ती शराब मिलने के कारण अलग अलग दुकानों से खरीदकर बेचने के लिये लाना बताया, आरोपी के कब्जे से 310 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरेापी अनिल रैकवार के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी से अवैध शराब जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक रामसनेही पटैल एवं आरक्षक सुमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

           थाना प्रभारी पाटन श्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनंाक 8-7-23 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल बजाज सीटी 100 में अवैध शराब लेकर सहसन से पाटन तरफ आ रहे हैं सूचना पर नृत्य गोपाल मंदिर के पास दबिश देते हुये बजाज मोटर सायकिल पर आ रहे 2 युवकों को रोका गया दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम बंटू गोंड़ उम्र 28 वर्ष निवासी बिबसा एव रोहित गोंड़ उम्र 18 वर्ष निवास व्यास कालोनी पाटन बताये।जो एक सफेद रंग के थैले में 48 पाव देशी देशी शराब कीमती लगभग 4800 रूपये की रखे मिले जिसे   शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीटी 100 जिसका रजिस्टेªशन नम्बर मिटा हुआ है सहित जप्त करते हुये आरोपी बंटू गोंड़ तथा रोहित गोंड़ के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक प्रदीपसिंह तोमर आरक्षक अनुराग की सराहनीय भूमिका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88